फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: छात्रा बोली- हमें रोज करना पड़ता है छींटाकशी का सामना

Fri, 24 Nov 2023 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। कलेक्ट्रेट में बृहस्पतिवार को हक की बात कार्यक्रम के दौरान एक छात्रा ने जिलाधिकारी से कहा कि राह चलते उसको मनचलों की छींटाकशी का सामना करना पड़ता है। छात्रा की बात सुनकर डीएम भी सकते में आ गए। पहले छात्रा को हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर ऐसी स्थिति में पुलिस की मदद लेने की सलाह दी। सेल्फ डिफेंस के लिए पेपर स्प्रे भी पास रखने को कहा। बाद में डीएम उस छात्रा को लेकर अपने केबिन में चले गए और काफी देर तक वार्ता की। हालांकि अफसर इसे छात्रा की शिकायत नहीं बल्कि छींटाकशी के दौरान उन्हें क्या करना चाहिए इस जिज्ञासा से पूछा गया सवाल करार दे रहे हैं।
विज्ञापन

डीपीओ प्रिया पटेल के मुताबिक छात्रा ने छींटाकशी की शिकायत नहीं की थी, बल्कि ऐसी स्थिति में बचाव को लेकर सवाल किया था। जिस पर डीएम ने उसे हेल्पलाइन नंबर व सेल्फ डिफेंस के टिप्स दिए। इसके अलावा भी कई छात्राओं ने हक की बात कार्यक्रम में जिलाधिकारी से अपने मन की बात साझा की। एक छात्रा ने कहा कि उसको पढ़ने लिखने में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जिलाधिकारी अनुज सिंह ने किसी भी परिस्थितियों में हार ना मानते हुए अपने लक्ष्य पर अडिग रहने का गुरु मंत्र दिया। डीएम ने छात्राओं को हर परिस्थितियों से लड़ने की प्रेरणा दी- उन्होंने छात्राओं से कहा कि किसी भी समस्या का वह डटकर सामना करें और हेल्पलाइन नंबर के जरिए पुलिस की मदद लें।
जिलाधिकारी ने कहा कि सभी को शिक्षा का अधिकार मिलना चाहिए, इस बदलते दौर में बिना किसी डर व दबाव के छात्राएं अपने हक की बात कर सकती हैं। अपना गोल बनाकर किसी भी परिस्थिति में अपना लक्ष्य प्राप्त कर सकती हैं। इस कार्यक्रम का आयोजन छात्राओं को निडर और निर्भीक होकर आगे बढ़ने को प्रेरित करने के लिए किया गया। छात्राएं भी अपनी जिज्ञासा व सवालों के जवाब डीएम से पाकर उत्साहित व सहज दिखाई दीं। इस मौके पर नगर मजिस्ट्रेट अमृता सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रिया पटेल, विविध सेवा प्राधिकरण के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें