फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: एसडीएम ने प्रभावित इलाकों का किया निरीक्षण

Mon, 28 Sep 2026 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
एसडीएम ने प्रभावित इलाकों का किया निरीक्षण
विज्ञापन
लहरपुर। भारी बारिश को देखते हुए उपजिलाधिकारी धामनी एम दास ने रविवार को शारदा नदी के किनारे स्थित ग्राम लोहारनपुरवा व इच्छा का स्थलीय निरीक्षण किया। ग्राम इच्छा के कटान प्रभावित छह परिवारों से पंचायत भवन में मिलकर वार्ता की। इस दौरान उन्होंने प्रशासन द्वारा दी जा रही सहायता के बारे में जानकारी ली। सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता सुधीर कुमार ने बताया कि नदी के जलस्तर की लगातार निगरानी की जा रही है। इस मौके पर ग्रामीण और तहसीलकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें