फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: पोस्टमार्टम हाउस जाने वाली सड़क बारिश में कटी

Fri, 28 Aug 2026 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
शव को मुश्किल से पोस्टमार्टम हाउस ले जाते परिजन। - संवाद
विज्ञापन
सीतापुर। शहर के बाहरी इलाके में वनचेतना पार्क से करीब एक किलोमीटर अंदर बने पोस्टमार्टम हाउस जाने वाली सड़क भारी बारिश के चलते कट गई। इसके चलते पोस्टमार्टम कराने आए लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कर्मचारी खेतों के रास्ते गंतव्य तक पहुंचे। पोस्टमार्टम कराने के लिए कुछ शवों को खेतों से गुजारा गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होंने उच्चाधिकारियों को अवगत कराया था। शाम तक वहां कोई काम नहीं हो पाया था। सिर्फ एक जेसीबी आई थी। उसका चालक रास्ते को देखकर वाहन समेत वापस चला गया। डॉ. राजा गणपति आर ने बताया कि जिला पंचायत व ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को मार्ग की मरम्मत करने का निर्देश जारी किया गया है। जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें