फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: दूसरे दिन भी रही समस्या, क्राॅसिंग पर लगा रहा जाम

Fri, 17 May 2024 01:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
जाम से स्थानीय लोग पूरे दिन परेशान रहे। -संवाद
विज्ञापन
रेंगते दिखाई दिए वाहन, तीन दिनों तक रहेगा डायवर्जन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सीतापुर। हेमपुर रेलवे क्राॅसिंग पर मरम्मत कार्य होने के चलते बृहस्पतिवार को भी यातायात काफी प्रभावित रहा। डायवर्ट रूट पर भारी जाम रहा। जिसके चलते लोगों को काफी देर तक परेशानी उठानी पड़ी। हेमपुर रेलवे क्रॉसिंग पर निर्माण कार्य होने के चलते बुधवार से लेकर शुक्रवार तक रूट डायवर्जन किया गया है। इसके चलते शाहजहांपुर से महोली होते हुए जिला मुख्यालय आने वाले वाहनों को महोली तिराहे से मोड़ दिया गया है। जो कि बड़ागांव से काजीकमालपुर चौराहा होते हुए जिला मुख्यालय पहुंचे रहे हैं। जिला मुख्यालय और लखनऊ की तरफ से आने वाले वाहनों को नवीन चौक की ओर से श्यामनाथ की ओर मोड़ा गया है। जो कि रेलवे क्रासिंग होते हुए काजी कमालपुर चौराहा होकर बड़ागांव से महोली पहुंचे। इस रूट पर जाम की अधिक समस्या देखने को मिली। क्रासिंग के बार-बार बंद होने के कारण लगातार जाम खुलने का इंतजार करते रहे। क्राॅसिंग बंद होने के कारण लोग आधे से पौन घंटे तक जाम में फंसे दिखाई दिए। इसके अलावा लखनऊ से आने वालों के लिए एक रूट और भी तैयार किया गया है। जिसमें वह बिसवां तिराहा (खैराबाद) से नैपालापुर, हरगांव, काजीकमालपुर, बड़ागांव होते हुए शाहजहांपुर की ओर जा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें