फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: गणेश विसर्जन यात्रा निकालकर फोड़ी मटकी

Sun, 15 Sep 2024 02:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
पंडाल में सजा गणपति का दरबार।
विज्ञापन
सीतापुर।
विज्ञापन

बिसवां थाना क्षेत्र में गणेश विसर्जन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। मां शीतला देवी मंदिर प्रांगण से शनिवार को गणपति बप्पा के विसर्जन का कार्यक्रम शुरू हुआ। इससे पहले भंडारा भी हुआ।
विसर्जन यात्रा बिसवां बस अड्डा, रामलीला मैदान, रेलवे स्टेशन मार्ग, सिधौली मार्ग, बड़ा चौराहा, होते हुए सेठगंज से पुरैनी पुल पहुंची। यात्रा के दौरान रेलवे स्टेशन के सामने, बड़े चौराहा, मंगरहिया बाजार, सेठगंज के निकट टंगी मटकियों को बप्पा ग्रुप के लोगों ने तोड़ा।
विज्ञापन

यात्रा में ऊंट, घोड़े, बग्घियां संग भगवान रूपी सजीव झाकियां शामिल रहीं। इनमें शिव पार्वती, गणेश, कार्तिकेय संग विभिन्न झांकियां शामिल रहीं। इस दौरान प्रशांत गुप्ता, प्रवीण श्रीवास्तव, सनी गुप्ता, संदीप रस्तोगी,पीयूष, हिमांशु और अन्य लोग मौजूद रहे।

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों ने बिखेरा जलवा

सीतापुर। गणेश महोत्सव के पूजा पंडालों में गणपति बप्पा मोरया का जयघोष गूंजता रहा। कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वहीं, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों ने भी जलवा बिखेरा। शाम को महाआरती के बाद प्रसाद वितरण हुआ।

शहर के लालबाग पार्क में शनिवार सुबह भगवान गणेश के दर्शन के लिए भक्त पहुंचे। श्रद्धालुओं ने कथा का श्रवण कर लीला का मंचन देखा। शाम को आरती के बाद सजीव झांकियां प्रस्तुत की गईं। लोहारबाग के सिद्धि विनायक गेस्ट हाउस में बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, मेढ़क और नींबू रेस इत्यादि प्रतियोगिताएं हुईं। प्रतियोगिताओं में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का जलवा बिखेरा।
विज्ञापन

आयोजक मोनू आर्या ने बताया कि विजेताओं को 16 सितंबर को पुरस्कृत किया जाएगा। आर्यनगर, काशीराम कालोनी, शास्त्री नगर आदि स्थानों पर सजे पंडालों में सुबह-शाम आरती के समय विघ्नहर्ता के दर्शन को भक्तों की भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें