फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: आदेश बेअसर, केंद्रों पर वसूली जा रही उतराई

Thu, 27 Nov 2025 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। गन्ना आयुक्त ने क्रय केंद्रों पर किसानों से उतराई वसूलने पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके बावजूद भी गन्ना क्रय केंद्रों पर किसानों से प्रति ट्रॉली सौ से डेढ़ सौ रुपये तक उतराई वसूले जाने का आरोप किसानों ने लगाया है। गन्ना आयुक्त व डीएम के निर्देश का भी कोई असर जिम्मेदारों पर होता नजर नहीं आ रहा है। सकरन विकास खंड क्षेत्र में संचालित गन्ना क्रय केंद्रों की पड़ताल करने पर किसानों ने अवैध वसूली का सच उजागर किया। अवध शुगर मिल हरगांव का गन्ना क्रय केंद्र सकरन में संचालित है। मौजूद किसान विसंभर ने बताया कि 20 क्विंटल पर्ची पर 50 रुपये और 40 क्विंटल पर्ची पर 100 रुपये उतराई के नाम पर जबरन वसूले जा रहे हैं। किसान सोबरन ने बताया कि कांटा इंचार्ज 40 किलो गन्ना जूना के नाम पर कटौती कर लेता है। दुगाना क्रय केंद्र पर किसान श्रवण कुमार ने बताया कि उतराई देने से मना करने पर कई दिनों तक गन्ना की तौल नहीं की जाती है। ऐसे में मजबूरन उतराई देना पड़ती है। परेशान किसानों ने उतराई के नाम पर हो रही अवैध वसूली करने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग प्रशासन से की है।
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि हरगांव शुगर मिल के गन्ना क्रय केंद्र खजुरा, लाखुआबेहड़, चीतपुर, सुमरावा पर भी धड़ल्ले से उतराई की राशि वसूली जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें