फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की जरूरत

Sun, 01 Nov 2026 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
खैराबाद। 22 बटालियन यूपी एनसीसी सीतापुर की ओर से आयोजित 10 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर सीएटीसी-223 का शनिवार को नौवां दिन रहा। बारिश के चलते सुबह के सत्र की शुरुआत टैगोर हॉल में योगाभ्यास के साथ हुई। इसके बाद कैडेट्स को राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका, अच्छे नागरिक के गुण और नक्सल समस्या के समाधान जैसे विषयों पर एएनओ ने व्याख्यान देकर जागरूक किया। पीआई स्टाफ ने कैडेट्स को मैप, स्केल और ग्रेड सिस्टम की विस्तृत जानकारी दी। इसके बाद कैंप कमांडर कर्नल राजकुमार सिंह ने शिविर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। शाम के सत्र में कैडेट्स ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। एनसीसी कैडेटों के दस दिवसीय शिविर के दौरान विद्यार्तियों को स्वावलंबी बनने के साथ सेल्फ डिफेंस व स्वस्थ रहने के लिए योगा के गुर भी सिखाएं गए हैं। कैंप में प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल शाहमीर आब्दी, सूबेदार मेजर सुमन रामकोटि सहित लेफ्टिनेंट शेखर सिंह, कैप्टन पवन यादव, लेफ्टिनेंट सुनील कुमार, विशाल, मनु शर्मा और नरेंद्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें