महमूदाबाद में क्षतिग्रस्त पड़ा एटीएम। -संवाद
- फोटो : SITAPUR
महमूदाबाद (सीतापुर)। बदमाशों ने एक एटीएम को निशाना बनाते हुए उसे लूूटने का प्रयास किया। मशीन का लॉक खोलने की कोशिश की। लेकिन वह सफल नहीं हो सके। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
सिधौली मार्ग पर बेहटा छावनी मोड़ पर लगे इंडिया वन एटीएम में मंगलवार रात बदमाशों ने तोड़फोड़ करते हुए पैसे लूटने का प्रयास किया। मशीन का लॉक तोड़ने की कोशिश की पर असफल रहे। इसके बाद बदमाशों ने एटीएम में तोड़ फोड़ कर उसे नुकसान पहुंचाया। मशीन की डिस्प्ले समेत कई पुर्जे टूट गए। इसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।
सुबह होने पर स्थानीय लोगों ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर इंस्पेक्टर विजयेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक कैलाश चन्द्र यादव पहुंचे और एटीएम में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी । इंस्पेक्टर विजयेंद्र सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एटीएम को नुकसान पहुंचाने वालों की तलाश की जा रही है ।