फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: तीसरी आंख से घटेगा अपराध का ग्राफ

Sun, 03 Sep 2023 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। अपराध के ग्राफ को कम करने के लिए जिले भर को तीसरी आंख से लैस किया जाएगा। छोटी से लेकर बड़ी घटनाओं में कमी लाने के लिए ऑपरेशन दृष्टि अभियान के तहत कुल 1019 स्थानों पर कैमरे लगवाए जाएंगे।
विज्ञापन

जिले के सभी थाना क्षेत्रों में ऐसे स्थानों को चिन्हित किया गया है जो अपराध की दृष्टि से संवेदनशील हैं। उन स्थानों पर उपलब्धता के आधार पर दो या चार कैमरे लगाए जाएंगे। इसकी प्रकिया को शुरु भी किया जा चुका है। अब तक 692 स्थानों पर 1382 कैमरों को स्थापित किया भी जा चुका है। ऐसे लोग जो खुद से कैमरे लगवाएंगे, उनको सम्मानित भी किया जाएगा।



लहरपुर और पिसावां में सबसे अधिक स्थान चिन्हित

कोतवाली लहरपुर और थाना पिसावां में सबसे अधिक 100 स्थानों को चिन्हित किया गया है जहां कैमरे लगाए जाएंगे। इसके अलावा शहर कोतवाली में 25, खैराबाद में 26, रामकोट में 27, हरगांव में 36, कोतवाली देहात में 47, तालगांव में 18, मानपुर में 25, बिसवां में 82, सकरन में 20, रेउसा में 45, तंबौर में 50, मिश्रिख में 20, नैमिषारण्य में 20, संदना में 12, मछरेहटा में 25, महोली में 32, इमलिया सुल्तानपुर में 20, सिधौली में 41, अटरिया में 20, कमलापुर में 20, रामपुरकलां में 20, महमूदाबाद में 65, सदरपुर में 20 थानगांव में 25 और रामपुरमथुरा में 38 स्थानों पर कैमरे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन




अलग बनेगा कंट्रोल सेंटर

मिशन के नोडल प्रभारी एएसपी दक्षिणी एनपी सिंह ने बताया कि कैमरों का अलग कंट्रोल रुम बनेगा जिससे 24 घंटे लाइव माॅनीटरिंग की जाएगी। इस सेल का प्रभारी शिव शंकर मिश्र को बनाया गया है।
विज्ञापन

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें