फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: रोशनी खान से रेनू बनी युवती ने मंदिर में रचाई शादी

Fri, 30 Jun 2023 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। बिसवां कोतवाली क्षेत्र में बजरंग दल और विहिप कार्यकर्ताओं ने एक प्रेमी जोड़े का मंदिर में विवाह कराया। युवती विशेष समुदाय की थी। इस कारण उसके परिजन शादी से मना कर रहे थे। उन्होंने पुलिस से भी मामले की शिकायत की थी। युवती ने हिंदू रीति-रिवाज से शादी की और अपना नाम भी बदल लिया है।
विज्ञापन

लखनऊ निवासी रोशनी खान का दो सालों से विकास मिश्र से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों एक-दूसरे से विवाह करना चाहते थे। इसकी जानकारी जब युवती के परिजनों को हुई तो उन्होंने पुलिस से मामले की शिकायत की।
पुलिस ने युवती के बयान दर्ज कराए, जहां उसने युवक के साथ रहने की इच्छा जाहिर की। जानकारी जब विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को हुई तो उन्होंने दोनों को बुलाकर बिसवां के टिकरा मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी करा दी।
विज्ञापन

युवती ने अपना नाम बदलकर रेनू रख लिया है। दंपती ने कार्यकर्ताओं को धन्यवाद भी दिया है। इस मौके पर विभाग मंत्री आदित्य त्रिपाठी, प्रांत मंत्री गोरक्षा प्रमुख बच्चा प्रसाद वाजपेई, जिला संयोजक आशुतोष वर्मा, जिला महामंत्री शिवम मिश्रा, जिला कॉलेज विद्यार्थी संपर्क प्रमुख राम मोहन शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें