फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: प्रेमी ने युवती की गला दबाकर हुई थी हत्या

Mon, 26 Aug 2024 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंवरगड्डी (सीतापुर)। अटरिया थाना क्षेत्र से करीब डेढ़ माह पहले लापता हुई युवती की हत्या की गई थी। रविवार को पुलिस ने एक गैर समुदाय के युवक को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने सिधौली के मनवा चौकी रेलवे क्राॅसिंग के निकट जंगल से युवती का शव बरामद कर लिया। युवती का शव बुरी तरह सड़ चुका था। पूछताछ में आरोपी ने गला दबाकर युवती की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेजकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

देवीपुर निवासी कल्पना यादव (25) धरावां मार्ग पर देवरिया गांव के निकट सिलाई केंद्र व ब्यूटी पार्लर चलाती थी। नौ जुलाई को संदिग्ध हालात में वह दुकान से लापता हो गई थी। शाम को घर न पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन पता नहीं चला। इसके बाद 13 जुलाई को परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई। इसके बाद 23 अगस्त को पिता देशराज ने अज्ञात के खिलाफ बेटी का अपहरण करने के लिए तहरीर दी।
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। युवती का मोबाइल नंबर भी स्विच ऑफ जा रहा था। इसके बाद पुलिस ने युवती के मोबाइल नंबर का कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) निकाला। पता चला कि पड़ोस के एक दुकानदार से युवती की काफी बातचीत होती थी। पूछताछ के दौरान पुलिस का शक गहराया। इसके बाद रविवार को पुलिस ने ब्यूटी पार्लर के पड़ोस में नाई की दुकान चलाने वाले धरावां नईगढ़ी निवासी समीर को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की तो उसने युवती की हत्या करने की बात स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन

उसकी निशानदेही पर पुलिस ने सिधौली के मनवा चौकी रेलवे क्राॅसिंग के निकट जंगल से युवती का शव बरामद कर लिया। एसओ रोहित दुबे ने बताया कि आरोपी समीर ने पुलिस को बताया कि उसका युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। युवती मोबाइल से अन्य युवक से बात करती रहती थी। इस बात से वह नाराज था।
बताया कि घुमाने के बहाने नौ जुलाई को ई रिक्शे से उसे हाईवे पर मनवा चौकी की तरफ सुनसान स्थान पर ले गया। यहां भी युवती से विवाद हो गया। इसके बाद गुस्से में आकर उसने युवती की गला दबाकर हत्या कर दी। फिर शव खींचकर झाड़ी में फेंक दिया। एसओ ने बताया कि क्रॉसिंग के पास जंगल में मिला शव बुरी तरह सड़ चुका था। बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस की सूझबूझ से पकड़ा गया आरोपी समीर
आरोपी समीर युवती के पिता को लगातार घुमाने का प्रयास कर रहा था। जब अपहरण का मुकदमा दर्ज कराए जाने की बात आई तो आरोपी ने युवकी के पिता देशराज को कई बार देवरिया निवासी एक युवक को नामजद कराने की बात कही। जबकि वह मौजूदा समय में गैर प्रांत में हैं। आरोपी समीर ने देशराज को बताया था कि देवरिया निवासी युवक का उसकी पुत्री से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। वह ही उसकी पुत्री को भगा ले गया है। जब कई बार पुलिस के सामने आरोपी समीर इस बात को दोहराने लगा तो पुलिस को शक हुआ। पुलिस ने जब देवरिया निवासी युवक को लेकर कई सवाल किए तो वह सकपका गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने सारा राज उगल दिया।

तोड़ दिया था सिम, होगा डीएनए टेस्ट
आरोपी बेहद शातिर किस्म का है। समीर ने पहले साजिश के तहत गुस्सा दिलाकर युवती से ही उसका सिम तोड़वा दिया था। जब पुलिस ने युवती के मोबाइल की लोकेशन निकाली तो कामयाबी नहीं मिली। इसके बाद सीडीआर निकलवाई तो पता चला कि समीर से कल्पना की रोजाना कई बार बात होती थी। घटना वाले दिन भी युवती के मोबाइल पर आखिरी बार समीर का ही फोन आया था। एसओ रोहित दुबे ने बताया कि पोस्टमार्टम के साथ युवती के शव का डीएनए टेस्ट भी कराया जाएगा। ताकि कई अन्य राज भी खुल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें