लहरपुर/ सिधौली। तहसील क्षेत्रों में सोमवार को सारस गणना का अभियान चलाया गया। लहरपुर के गांव बसंतीपुर, अकबरपुर, न्यामूपुर, नौवापुर, आंबा में गणना की गई। वन क्षेत्राधिकारी बृजेश पांडे ने बताया कि 29 वयस्क सारस और तीन बच्चों की गणना की गई। वहीं सिधौली के दहावा झील, ज्योतिशाह आलमपुर झील, सीतारसोई झील, धन्नाग झील व कसावां झील पर गणना की गई। वन क्षेत्राधिकारी एमपी सिंह ने बताया कि पांच सारस पाए गए। संवाद