फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: पराली जलाने से लगी आग, 18 किसानों की फसल जली

Sat, 20 May 2023 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोट (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में शनिवार को पराली जलाने के लिए लगाई गई आग ने विकराल रूप ले लिया। चपेट में आकर 18 किसानों की 50 बीघा गन्ने की फसल जल गई। दमकल विभाग और ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


परागपुर में दोपहर को अचानक गन्ने की फसल में आग लग गई। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के मुनेंद्र दोपहर में अपने खेत में पराली जला रहे थे। तेज हवा के कारण चिंगारी पड़ोस के राजेश के खेत में पहुंच गई।

देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। लगभग 18 किसानों की लगभग 50 बीघा गन्ने की फसल जल गई। अग्निकांड में ब्रजकिशोर, राजू, हजारी, राजेंद्र, केशवलाल, दयाशंकर, आदित्य, रामपाल, देशराज, नंदलाल का दो- दो बीघा। वहीं विजय, रामकरण, सुरेश शिव प्रकाश, राजेश, सुशील, मुन्नीलाल का तीन-तीन बीघा और अवधेश का नौ बीघा गन्ना जल गया।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रभारी एसओ मनोज कुमार ने बताया कि आग लगने की सूचना थी। ग्रामीणों ने किसी के खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें