फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व जिले में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। मध्य रात मंदिरों और घरों में मनमोहन झांकियों के बीच कान्हा ने जन्म लिया। कान्हा के जन्म लेते ही हर तरफ उल्लास छा गया। मंदिरों में शंख-घड़ियाल बजने लगे। माखन, मिश्री, धनिया पंजीरी, मखाना पाग, खीरा, पंचामृत, लड्डू, पेड़े, खीर आदि का भोग लगाया। पीएसी की तीनों बटालियन सहित मंदिरों में सजीं मोहक झांकियों का दर्शन करने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर लोगों में काफी उत्साह नजर आया। सुबह से ही बाजारों में चहल-पहल दिखाई दी। हर कोई अपने कान्हा को सजाने के लिए शृंगार का सामान खरीदने में जुटा रहा। शहर की 27वीं, 11वीं व द्वितीय वाहिनी पीएसी में मनमोहक तरीके से झांकियां सजाई गईं। इसके अलावा पुलिस लाइन में भी मनमोहक झांकियों को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। रात 12 बजे कान्हा के जन्म लेते ही बधाइयों का दौर शुरू हो गया। हर तरफ जय श्री गोपाल, राधे-राधे के जयकारे गूंजने लगे। लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी। श्रद्धालु रात भर भगवान श्रीकृष्ण के भजनों पर झूमते रहे।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर गोशालाओं में गायों का पूजन कर उनके माथे पर टीका लगाया गया। उन्हें केला, गुुड़ और चना खिलाया गया। ग्राम पंचायत बरमी की कामधेनु अस्थाई गोशाला में गायों को तिलक करके केला खिलाया गया। कसमंडा ब्लॉक के महोली गांव में गोशाला में पूजा की गई। सीवीओ डॉ. प्रभात कुमार सिंह ने बताया कि गोशालाओं में आयोजित पूजन और टीकाकरण कार्यक्रम में विभाग के चिकित्सकों सहित अन्य स्टॉफ ने प्रतिभाग किया। गायों को गुड़-चना खिलाया गया।
विज्ञापन

लहरपुर संवाद के अनुसार क्षेत्र के ग्राम अकैचनपुर फरीदपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर डॉ. रामकृष्ण वर्मा पशुधन प्रसार अधिकारी व ग्राम विकास अधिकारी सत्येंद्र कुमार सिंह वर्मा ने गाय का पूजन कर गुड़-चना खिलाया व आरती उतारी। सचिव सत्येंद्र कुमार सिंह वर्मा ने कान्हा गोशाला में गाय की पूजा कर आरती उतारी व गुड़-चना खिलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें