फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरहमी की हदें पार: युवक का निजी अंग काटकर बनाया नपुंसक, गैंग में शामिल कर मंगवाई भीख, पढ़ें- काजल की घिनौनी करतूत

Thu, 14 Jul 2022 04:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, सीतापुर

सार

करीब दो साल पहले पीड़ित ने उसके खिलाफ हाईकोर्ट में वाद दायर किया था। मेडिकल में इस बात की पुष्टि हुई कि पीड़ित के निजी अंग को काटा गया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतापुर में सिधौली कोतवाली पुलिस ने एक किन्नर को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने एक युवक का निजी अंग काटकर उसे नपुंसक बना दिया था। फिर उसे अपने गैंग में शामिल कर काफी समय भीख मंगवाकर प्रताड़ित किया। पुलिस ने शनिवार को किन्नर को जेल भेज दिया।

विज्ञापन


रामपुर मथुरा में रहने वाले अरविंद उर्फ मोहिनी किन्नर ने आरोप लगाया कि सिधौली की रहने वाली काजल किन्नर और उनके कथित पति राहुल गरीब बच्चों को फुसलाकर लाते हैं। डॉक्टर की मिलीभगत से नपुंसक बनाकर उनसे भीख मांगने का काम कराते हैं। पीड़ित को भी आरोपियों ने करीब नौ साल पहले नशीली दवा खिलाकर नपुंसक बना दिया था। इसके बाद उसका शोषण भी किया। करीब दो साल पहले पीड़ित ने उसके खिलाफ हाईकोर्ट में वाद दायर किया था। मेडिकल में इस बात की पुष्टि हुई कि पीड़ित के निजी अंग को काटा गया था।

सिधौली इंस्पेक्टर आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है। शिकायत करने वाले अरविंद ने काजल के साथ काम किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पीड़ित का डॉक्टरी परीक्षण कराया है। जांच में उसके जन्मजात किन्नर न होने की पुष्टि हुई।

 
विज्ञापन

चुनाव लड़ चुका है आरोपी किन्नर
पुलिस की माने तो काजल किन्नर ने 2012 में नगर पंचायत सिधौली के अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ा था। 2017 के नगर पंचायत चुनाव में उसका नंबर तीसरा था। कुछ समय पहले काजल किन्नर का नाम मंदिर पर कब्जे के मामले में आया था। अरविंद ने बताया कि काजल बनावटी किन्नर है। मौजूदा समय में सिधौली के गांधीनगर में रहती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें