फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: सात घंटे गुल रहेगी पुराना सीतापुर उपकेंद्र से जुड़े मोहल्लों की बिजली

Fri, 11 Aug 2023 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। ट्रांसफाॅर्मर लगाने के कारण पुराना सीतापुर बिजली उपकेंद्र से जुड़े मोहल्लों में बिजली आपूर्ति शुक्रवार को करीब सात घंटे बाधित रहेगी। बुधवार को ट्रांसफॉर्मर में तकनीकी खराबी आ गई थी। इस वजह से कजियारा, कोट, कर्बला, मन्नी चौराहा सहित 20 से अधिक मोहल्लों की आपूर्ति बाधित हो गई थी।
विज्ञापन

इसके बाद वैकल्पिक तौर पर दूसरे ट्रांसफाॅर्मर से पुराना सीतापुर बिजली उपकेंद्र से जुड़े मोहल्ले में बिजली आपूर्ति की जा रही है। एसडीओ द्वितीय हिमांशु पटेल ने बताया कि गुरुवार शाम को पांच एमवीए का ट्रांसफाॅर्मर लखनऊ से आ गया है।
शुक्रवार को पुराना सीतापुर बिजली उपकेंद्र पर नया ट्रांसफाॅर्मर लगाया जाएगा। इस वजह से सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेंगी। वहीं सिविल लाइन फीडर पर लगे पेड़ों की छटाई के चलते सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। फीडर से जुड़े ऑफिसर कॉलोनी, बैजनाथ कॉलोनी सहित अन्य स्थानों पर भी बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें