फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: पहली बारिश में ही ढह गया नाला

Mon, 26 Jun 2023 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
10 दिन भी नहीं टिक सका निर्माण, मानकविहीन निर्माण का आरोप
विज्ञापन

कैप्शन: मिश्रिख के चंदूपुर वार्ड में बना नाला पहली बारिश में हो गया क्षतिग्र्रस्त
संवाद न्यूज एजेंसी
मिश्रिख (सीतापुर)। मिश्रिख नगर पालिका के चंदुपुर वार्ड में इंटरलॉकिंग और नाला निर्माण कराया गया है। गुणवत्ता विहीन निर्माण कार्य होने के कारण यह पहली बारिश में ही क्षतिग्रस्त हो गया है। इसकी शिकायत सभासद प्रतिनिधि ने अधिशासी अधिकारी से की है।
विज्ञापन

चंदूपुर वार्ड में लोगों को जलनिकासी और आवागमन सुविधा सुगम कराने के लिए इंटरलॉकिंग सड़क और नाला का निर्माण कराया गया है। यहां के सभासद प्रतिनिधि धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि 10 दिन पूर्व कराए गए निर्माण में मानकों का पालन नहीं किया गया है। इससे यह पहली बारिश में ही क्षतिग्रस्त हो गया है। नाला कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गया है। इससे नाले से जलनिकासी अवरुद्ध है। उन्होंने बताया पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी को भी लिखित जानकारी दी गई है। इसकी जांच कराकर ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग की गई है। साथ ही भुगतान रोकने की भी शिकायत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें