सीतापुर। खैराबाद थाना क्षेत्र में बुधवार को एक युवक का शव संदिग्ध हालात में झाड़ियों में पड़ा मिला। युवक का सिर व सीना गायब था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इधर, रामकोट निवासी एक परिवार ने शव की शिनाख्त होने का दावा करते हुए एसपी से मुलाकात की।
खैराबाद में रहीमाबाद पुल के पास झाड़ियों में बुधवार सुबह एक युवक का शव पड़ा मिला। पुलिस के मुताबिक शव पुराना था। देखने से लग रहा है कि किसी जंगली जानवर ने उसका सिर व सीना खा लिया है।
गुरुवार को रामकोट के खूबपुर निवासी एक परिवार ने एसपी से मुलाकात की। परिवार के मुुताबिक मिथलेश कुमार (30) 22 अप्रैल को लापता हो गया था। एसओ रामकोट संजीव कुशवाहा ने बताया कि रामकोट से आए लोगों को शव दिखाया गया था, लेकिन वह पहचान नहीं कर सके। नियमों के तहत 72 घंटे बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।