फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: फंदे से लटका मिला बालिका का शव, परिजनों ने लगाया जाम

Sun, 13 Aug 2023 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पिसावां/कुतुबनगर (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में लघुशंका के लिए घर से निकली बालिका का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला। परिजनों ने गांव के ही गैर समुदाय के लोगों पर रेप कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए सड़क जाम कर दी। मौके पर पहुंचे उच्चाधिकारियों के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन

कुतुबनगर पुलिस चौकी क्षेत्र में आने वाले एक गांव निवासी युवक ने बताया कि उसकी पुत्री (12) शनिवार देर रात अपनी मां से लघुशंका जाने की बात कहकर घर से बाहर निकली थी। काफी देर बाद भी वापस न आने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।
इसी दौरान उसका शव पेड़ से लटका मिला। पिता ने गैर समुदाय के पांच लोगों पर रेप के बाद हत्या किए जाने का आरोप लगाया। परिजन रविवार को पिसावां-कुतुबनगर मार्ग पर कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। करीब एक घंटा मार्ग जाम रहा। जानकारी मिलते ही महोली, मिश्रिख, इमलिया सुल्तानपुर थानों की पुलिस सीओ मिश्रिख सुशील कुमार, सीओ महोली अमन सिंह मौके पर स्थित को काबू में लाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

गैर समुदाय के लोगों पर आरोप लगते ही मौके पर बजरंग मुनि, विमल बजरंगी, महंत संतोषदास खाकी भी पहुंच गए और कार्रवाई करने की बात कही। एएसपी एनपी सिंह ने कार्रवाई का आश्वासन देते हुए लोगों को शांत कराया। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। एसओ फूलचंद्र सरोज ने बताया तहरीर के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ हत्या, रेप, पाॅस्को एक्ट व एससी/एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें