फोटो-21 सीतापुर के नैमिषरण्य में चक्रतीर्थ कॉरिडोर के लिए चक्रतीर्थ के पास तोड़ी जाती दीवार। - संव?
- फोटो : SITAPUR
नैमिषारण्य/सीतापुर। योगी सरकार की महत्वाकांक्षी योजना चक्रतीर्थ कॉरिडोर का निर्माण कार्य तेज कर दिया गया है। तीर्थ के तिवारी घाट और शिवाला मंदिर की तरफ के द्वार बनना शुरू हो गए हैं।
नैमिषारण्य तीर्थ के महत्वपूर्ण पौराणिक स्थलों में चक्त्रस्तीर्थ का नाम भी आता है। एक तरह से चक्रतीर्थ नैमिष की पहचान है। यहां ब्रह्मा का मनोमय यानी मानसिक चक्त्रस् गिरा था। देश और विदेश से प्रति वर्ष श्रद्धालु यहां अमावस्या, पूर्णिमा, नवरात्रि और होली परिक्त्रस्मा मेला में स्नान करते हैं। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इसे पृथ्वी का प्रमुख और प्रथम तीर्थ माना जाता है।
योगी सरकार ने इसके समग्र विकास की योजना बनाई है। इसमें प्रमुख द्वारों का भव्य पुनर्निर्माण शामिल है। पर्यटन विभाग की राज्य योजना के अंतर्गत करीब 9 करोड़ 72 लाख 92 हजार रुपए का खर्च अनुमानित है। इसमें करीब 6 करोड़ 86 लाख रुपए की धनराशि पर्यटन विभाग से जारी की जा चुकी है। यह कार्य उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम की लखनऊ यूनिट करा रही है।
इसके अंतर्गत शिवाला मंदिर की तरफ दस गुणा नौ मीटर व सुलभ कॉम्प्लेक्स की तरफ के घाट की माप दस गुणा ग्यारह मीटर के द्वार बनने के लिए खुदाई शुरू हो गई है ।
जल्द पूर्ण होगा निर्माण
अभी सर्वे का कार्य चल रहा है। जल्द ही कार्य पूर्ण हो जाएगा। जिनके पास जमीन के कागज होंगे उन्हीं को सरकार अधिग्रहीत जमीन का मुआवजा देगी। ऐसे लोग चिह्नत किए जा रहे हैं।
- अनिल रस्तोगी, एसडीएम मिश्रिख