फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: दिवाली पर 1.51 लाख दीपों से जगमग होगी संतों की नगरी

Tue, 07 Nov 2023 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीडीओ ने नैमिष में दीपोत्सव की तैयारियों का लिया जायजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नैमिषारण्यसीतापुर। 88 हजार ऋषि-मुनियों की पावन तपोभूमि पर इस दीपावली प्रशासन भव्य दीपोत्सव मनाने की तैयारी कर रहा है। ललिता देवी मंदिर से चक्रतीर्थ तक पूरे मार्ग और मंदिरों को 1 लाख 51 हजार दीपों से सजाया जाएगा। दीपोत्सव की तैयारियों के क्रम में सोमवार की शाम सीडीओ ने नैमिष का निरीक्षण किया। दरअसल, अयोध्या की तर्ज पर इस बार भी नैमिष में भव्य दीपोत्सव मनाने की तैयारी प्रशासन कर रहा है। सोमवार देर शाम मुख्य विकास अधिकारी निधि बंसल ने नैमिष के चक्रतीर्थ, राजघाट, ललिता देवी मंदिर और पंचप्रयाग तीर्थ का निरीक्षण किया। इस बार लगभग 1 लाख 51 हजार दीपों से नैमिष के प्रमुख धार्मिक स्थलों को जगमग किया जाएगा। इसमें स्थानीय लोगों को भी शामिल करने की अपील की गई है। हांलाकि, दीपोत्सव की तिथि अभी घोषित नहीं है। संभवतः धनतेरस या दीपावली के दिन यह कार्यक्रम आयोजित किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें