लहरपुर (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र में एक बाइक पर सवार होकर जा रहे तीन लोगों को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो लोगों को गंभीर चोटें आईं हैं। जिला अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।
ग्राम किशनपुर मजरा अमहापुरवा निवासी कल्लू उर्फ भूधन (38), राम भजन (28), कटनी उर्फ रामसनेही (35) एक बाइक पर सवार होकर बरात में जा रहे थे। बरात गांव से अनिया कला मजरा पूसूपुरवा जा रही थी।
असरापुर में कार व बाइक में टक्कर हो गई। हादसे में कल्लू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं दोनों घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। इंस्पेक्टर आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।