फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: गंगा नदी में डूबे युवक का शव मिला

Sat, 29 Mar 2025 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सरेनी (रायबरेली)। क्षेत्र में बृहस्पतिवार दोपहर सरदारगंज के पास निर्माणाधीन पुल के निकट नहाने के दौरान गंगा में डूबे युवक का शव 22 घंटे बाद मिला। मल्लाही मजरे रालपुर गांव निवासी चंपू उर्फ राम प्रकाश के अनुसार करीब 11 बजे उनका बेटा अमन कुमार (20) दोपहर करीब दो बजे निर्माणाधीन पुल के पास नहाने के दौरान डूब गया था। गोताखोरों और एसडीआरएफ ने खोजबीन की थी, लेकिन कुछ पता नहीं चला। शुक्रवार को एसडीआरएफ ने युवक की दोबारा खोजबीन शुरू की। घटनास्थल से 20 मीटर दूर अमन का शव मिला। युवक की मौत से घर वालों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें