रामकोट (सीतापुर)। अहाता कप्तान निवासी एक युवक का शव बृहस्पतिवार देर शाम घर के कमरे में फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों के मुताबिक, अहाता कप्तान निवासी मोहित राठौर (25) मानसिक रूप से परेशान थे। बृहस्पतिवार को उनका शव कमरे में पंखे से रस्सी के फंदे के सहारे लटकता मिला। पुलिस के अनुसार, परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है।