फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बताओ क्या हाल कर दिया, पुलिस को चोर बना दिया : अखिलेश

Sat, 10 Jun 2023 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार रात नैमिषारण्य में प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। कहा कि पुलिस को चोर कहा जा रहा है। कभी जेल में हत्या हो जाती है तो कभी कचहरी में। कानून व्यवस्था के सवाल पर डिप्टी सीएम भइया-भइया कर बच निकलते हैं।
विज्ञापन

अखिलेश ने कहा कि पुण्य भूमि पर मुख्यमंत्री कोई वादा करके जाएं और उसे पूरा न करें, तो बताओ भगवान उन्हें क्या सजा देंगे। नैमिषारण्य में ललितादेवी मंदिर में पूजन और आरती के बाद पत्रकारों से बातचीत में अखिलेश यादव ने कहा कि नैमिषारण्य की धरती से असुरों का संहार होता है।

असुर वही हैं जो अत्याचार कर रहे हैं। नैमिषारण्य में ऐसा कवच है जहां असुरों को भी आने की अनुमति नहीं है। उन्होंने कहा कि दुख इस बात का है कि पुलिस को चोर कहा जा रहा है। पुलिस चोर है और पुलिस ने पकड़ा है। यह अलग बात है कि पुलिस ने ही पकड़ा। औरेया में 50 किलो चांदी की चोरी पकड़ी गई। चांदी पुलिस के पास से बरामद हुई। उन्होंने कहा कि यह कैसा प्रदेश बना दिया। जेल में, कचहरी में और प्रेस के सामने हत्या हो रही है।
विज्ञापन


कोई वकील बनकर आ रहा है, कोई पत्रकार बनकर आ रहा और हत्या कर रहा है। एनसीआरबी के आंकड़े देखिए। सरकार का ही एक विभाग कह रहा है कि पुलिस सबसे भ्रष्ट है। किसने बना दिया पुलिस को ऐसा। भाजपा और उनके लोगों ने। आंकड़ों में बताया कि पुलिस सबसे भ्रष्ट है। जिस इंवेस्टमेंट को लाने का वादा किया था, क्या वो पूरा हुआ। इस दौरान पूर्व मंत्री रामपाल राजवंशी, पूर्व विधायक अनूप गुप्ता, पूर्व एमएलसी आनंद भदौरिया भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें