रेउसा। थानगांव में मंगलवार देर शाम छत की टांड़ से उपले उतारते समय एक सांप ने किशोर को काट लिया। सांप के काटने से 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई।
राधेपुरवा निवासी रामचंद्र गौतम का पुत्र विकास (15) देर शाम घर की छत पर बनी टांड़ से उपले उतार रहा था। इसी दौरान उपलों के बीच छिपे बैठे सांप ने उसे काट लिया। सांप के काटने के बाद विकास की हालत बिगड़ने लगी। परिजन उसे तत्काल इलाज के लिए महमूदाबाद ले गए। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।- संवाद