फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: सांप के काटने से किशोर की मौत

Tue, 28 Jul 2026 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सदरपुर। शमसाबाद निवासी मैनुद्दीन का पुत्र गुफरान (15) सोमवार देर शाम साइकिल की मरम्मत कर रहा था। इस दौरान कमरे में रखा मोबिल का डिब्बा निकालते समय उसे सांप ने काट लिया। करीब दो घंटे बाद गुफरान बेहोश हो गया तो परिजनों को जानकारी हुई। परिजन गुफरान को लेकर महमूदाबाद स्थित निजी चिकित्सालय पहुंचे। वहां इलाज के दौरान गुफरान की मौत हो गई। परिजनोें ने पुलिस को सूचना दिए बिना गुफरान का अंतिम संस्कार कर दिया। सदरपुर थानाध्यक्ष आशुतोष मिश्र ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें