फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: पोस्टमार्टम के लिए कब्र से निकाला किशोरी का शव

विज्ञापन
रामकोट में पोस्टमार्टम के लिए निकाला किशोरी का शव।  - फोटो : रामकोट में पोस्टमार्टम के लिए निकाला किशोरी का शव।
विज्ञापन
रामकोट। इलाके में एक माह पहले हुई किशोरी की मौत के मामले में सोमवार को कब्र खोदकर शव निकाला गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इलाके के बीहटगौड़ गांव निवासी महिला के अनुसार उनकी 17 साल की बेटी का शव 28 फरवरी को फंदे से लटकता मिला था। पहले तो उन्हें लगा था कि बेटी ने किसी बात से नाराज होकर खुदकुशी की है। इसलिए शव को दफन कर दिया गया था। बाद में पता चला कि गांव के ही अंबुज से उनकी पुत्री का प्रेम संबंध था। दोनों शादी करने के लिए राजी थे, लेकिन गत 28 फरवरी को अंबुज के परिजनों ने उनकी पुत्री को बुलाया था। वहां अंबुज, उसके पिता छोटकन्ने और मां ने शादी करने से मना कर दिया था। इससे आहत होकर उनकी पुत्री ने आत्महत्या कर ली। इसके बाद उन्होंने एसपी से शिकायत की थी। इस पर पुलिस ने सात मार्च को अंबुज व उसके माता-पिता पर आत्महत्या के लिए उकसाने की प्राथमिकी दर्ज की थी। डीएम डॉ. राजा गणपति आर के निर्देश पर सोमवार को तहसीलदार महोली व पुलिस टीम गांव पहुंची। टीम ने कब्र खोदवाकर शव निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष पीयूष सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सूत्रों के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बिसरा सुरक्षित कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें