सांडा। कैथी टोला निवासी जूही (16) बृहस्पतिवार सुबह शारदा नहर में कूद गई। गनीमत रही कि दो युवकों ने तत्काल नहर में कूदकर उसे सकुशल बाहर निकाल लिया। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जूही से पूछताछ की। जूही कैथी टोला में अपने पिता खुशीराम यादव के साथ रहती है। वह किस वजह से नहर में कूदी? ये स्पष्ट नहीं हो सका है। (संवाद)