लहरपुर (सीतापुर)। ग्राम मोहिउद्दीनपुर में शनिवार को मलेरिया विभाग की टीम ने मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया। 82 मरीज बुखार से पीड़ित मिले। चार मरीजों में मलेरिया के संदिग्ध लक्षण दिखाई दिए। इन मरीजों की स्लाइड बनाकर जांच के लिए भेजी गई है।
वरिष्ठ मलेरिया निरीक्षक विवेक शुक्ला के नेतृत्व में मलेरिया निरीक्षक सौरभ पांडे, सचिन श्रीवास्तव, धर्मेंद्र वर्मा ने मरीजों की जांच करने के बाद उन्हें साफ-सफाई रखने के लिए प्रेरित किया। गांव में एंटी लार्वा का छिड़कार कराया गया। विवेक शुक्ला ने ग्रामवासियों को वेक्टर जनित रोगों की जानकारी के साथ उसके बचाव रोकथाम के बारे में जागरूक किया।