फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: शिक्षकों की काटकर शिक्षामित्रों की लगवा दी ड्यूटी

Fri, 22 May 2026 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
खैराबाद।आदर्श समायोजित शिक्षक एवं शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन की जिला महामंत्री ममता तिवारी ने बीएसए से शिकायत की है। उन्होंने जनगणना ड्यूटी में शिक्षकों को राहत देने व शिक्षामित्रों की जबरन ड्यूटी लगाने का आरोप लगाया है। ममता तिवारी ने बताया कि एक ही शिक्षामित्र की दो जगहों पर जनगणना में ड्यूटी लगाई गई है। आरोप है कि जिन शिक्षकों की ड्यूटी जनगणना में लगाई गई थी, उन्होंने मौका आते ही अपनी ड्यूटी बहाना बनाकर कटवाने के साथ ही अपनी जगह महिला शिक्षामित्रों की ड्यूटी लगवा दी है। महिला शिक्षा मित्रों की ड्यूटी 10 किलोमीटर दूर लगाई गई है। उनके आवागमन का भी ख्याल नहीं रखा गया है। कहा कि जिन शिक्षामित्रों का स्वास्थ्य ठीक नहीं है, उनकी जगह पर दूसरों को लगाया जाए। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें