फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: शिक्षकों ने पुरानी पेंशन सहित 18 सूत्री मांगों को लेकर भरी हुंकार

Mon, 04 Sep 2023 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। उत्तर प्रदेशीय शिक्षक संघ के बैनर तले सैकड़ों शिक्षकों ने सोमवार को मांगों को लेकर अपनी आवाज बुलंद की। एक दिन का आकस्मिक अवकाश लेकर धरने पर डटे रहे। शिक्षकों ने कहा जब सांसद व विधायक पुरानी पेंशन ले रहे है तो हमें क्यों नहीं दी जा रही है। साथ ही उन्होंने 18 सूत्री मांगों को लेकर बीएसए को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष रविंद्र दीक्षित के नेतृत्व में काफी संख्या में शिक्षक पहुंचकर शिक्षक एकता जिंदाबाद के नारे लगाए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि काफी समय से शिक्षकों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन खत्म, स्वास्थ्य बीमा खत्म, सामूहिक बीमा खत्म, संविलियन के नाम पर प्रधानाध्यापक का पद खत्म कर शिक्षकों के साथ अन्याय किया जा रहा है। स्थानांतरण की जटिल व्यवस्थाएं, पदोन्नति नहीं होना, अव्यवहारिक विद्यालय समय परिवर्तन, जबरदस्ती ऑनलाइन कार्य लिया जाना, प्रतिदिन अनावश्यक आदेश जारी कर काम का बोझ डालकर मानसिक उत्पीडऩ से शिक्षक बहुत ही आहत हैं।
शिक्षकाें ने कहा कि पहले से मिल रहीं सुविधाओं को लगातार बंद किया जा रहा है। मिलने वाले अवकाशों में लगातार कमी, वेतन विसंगति जैसे अनेकों समस्याओं का सामना शिक्षक कर रहे हैं। शिक्षकाें ने कैशलेस चिकित्सा देने, पदोन्नति करने सहित अन्य मांगों पर कार्रवाई किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

जिला कोषाध्यक्ष नवीन श्रीवास्तव ने कहा कि सरकार ने मांगों को लेकर कदम नहीं उठाया तो उसके खिलाफ आंदोलन चलाया जाएगा। इस अवसर पर संगठन मंत्री पुनीत कुमार शुक्ल सहित तमाम शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें