फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल पर बैठे छह लोगों को टैंकर ने रौंदा, दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार टैंकर ने सड़क किनारे होटल पर बैठे छह लोगों को रौंद दिया, जिसमें दो की मौत हो गई। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

तालगांव क्षेत्र में लहरपुर-बिसवां मार्ग पर जीतामऊ गांव के पास दयाल डिग्री कॉलेज स्थित है। जिसके पास बनी एक बैंक के सामने स्थित होटल पर संतोष (55) निवासी ग्राम मानपुर, गुड़िया (35), रामसागर, काशिम, सतीश निवासी जीतामऊ खुर्द व एक अन्य व्यक्ति बैठा था। शुक्रवार शाम अचानक बिसवां की ओर से आ रहा अनियंत्रित टैंकर छह लोगों को रौंदते हुए होटल में घुस गया। हादसे में सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
मौके पर पहुंचे लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। आननफानन घायलों को एंबुलेंस के जरिए सीएचसी लहरपुर में भर्ती कराया। जहां पर संतोष व गुड़िया की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं अन्य सभी की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उनको जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

सूचना पाकर मौके पर सीओ लहरपुर सुजीत कुमार दुबे सीएचसी पहुंचे और मामले की जांच की। सीओ ने बताया कि टैंकर में किसी प्रकार का केमिकल भरा था। टैंकर कहां जा रहा है, इस बात की जानकारी की जा रही है। वाहन चालक मौके से फरार हो गया है, जिसकी तलाश की जा रही है।
विधायक ने परिजनों को दी सांत्वना
हादसे की सूचना मिलते ही सपा विधायक अनिल वर्मा व पूर्व विधायक सुनील वर्मा अस्पताल पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। इस दौरान दोनों ने ही घायलों का बेहतर इलाज कराए जाने के निर्देश स्वास्थ कर्मचारियों को दिए। ब्लॉक प्रमुख उमाशंकर वर्मा ने मृतकों के परिजनों को सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें