फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: 12 संक्रमित मरीजों के परिजनों में नहीं मिले कोविड के लक्षण

Sat, 08 Apr 2023 10:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। कोविड को लेकर राहत भरी खबर है। जिले में सक्रिय 12 कोरोना मरीजों के परिजनों में वायरस के लक्षण नहीं मिले हैं। प्रयोगशाला से आई परिजनों की जांच रिपोर्ट के बाद स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन


जिले में पांच दिन पहले पहला सीएचसी में सर्दी, जुकाम व बुखार की शिकायत पर जांच कराने आए 12 मरीज कोविड से संक्रमित मिले थे। इसके बाद टीम ने इन्हें घर पर ही होम क्वारंटीन कर दिया था। इसके बाद इन मरीजों के करीब 50 परिजनों की जांच करवाई गई। जांच में किसी भी परिजन में कोविड के लक्षण नहीं दिखाई दिए हैं। मरीजों के साथ अब परिजन भी स्वास्थ्य है। स्वास्थ्य विभाग एक सप्ताह बाद फिर से इन मरीजों की जांच कराएगा।

कराई जाएगी जीनोम सिक्वेंसिंग

सीतापुर। जिले में कोविड के सक्रिय 12 मामलों के बाद स्वास्थ्य महकमा अब जीनोम सिक्वेंसिंग भी कराएगा। सीएमओ डॉ. मधु गैरोला ने बताया कोरोना को लेकर सभी कोक अलर्ट कर दिया गया है। सीएचसी पर कोविड गाइडलाइन का पालन हो रहा है। अब अगर मरीज मिलते है तो उनके संक्रमण का पता लगाने के लिए जीनोम सिक्वेंसिंग कराई जाएगी। इस जांच के लिए लखनऊ स्थित लैब में नमूने भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें