फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: सर्दी के मौसम में बढ़ी शकरकंद की खपत

विज्ञापन
बाजार में शंकरकंद खरीदती महिला। - फोटो : बाजार में शंकरकंद खरीदती महिला।
विज्ञापन
सीतापुर। सर्दी का सीजन शुरू होते ही बाजारों में शकरकंद की खपत बढ़ गई है। पिछले साल सर्दी की तुलना में इस बार पांच से 10 रूपये प्रति किलो दाम भी बढ़ गए है। थोक व्यापारियों का कहना हैं कि इस बार मांग ज्यादा होने की चलते ही दाम बढ़ें है। फुटकर व्यापारी प्रमोद ने बताया कि मौजूदा समय में बाजारों में 30 से 35 रुपये किलो शकरकंद की बिक्री हो रही है। शकरकंद में भी कई वैरायटी मौजूद रहती हैं, जिनमें रंग और स्वाद के आधार पर कुछ लोकप्रिय किस्में हैं। जैसे कि नारंगी गूदे वाले शकरकंद, बैंगनी गूदे वाले शकरकंद और सफेद शकरकंद शामिल है। प्रमोद ने बताया कि इनके रेट में ज्यादातर अंतर नहीं होता है। ज्यादातर ग्राहक नारंगी गूदे वाली शकरकंद ज्यादा पसंद करते हैं। गृहिणी राखी श्रीवास्तव कहती हैं कि सर्दी के मौसम में शकरकंद का सेवन करना बहुत ही स्वादिष्ट लगता है। इसकी कई तरह की घरों में पकवान बनाएं जाते है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन सी होता हैं, जो हमारे शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें