फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: सुप्रीम कोर्ट के जज पहुंचे नैमिषारण्य, मां ललिता देवी का लिया आशीर्वाद

Mon, 06 Nov 2023 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश संजय किशन कौल रविवार को नैमिषारण्य पहुंचे।
विज्ञापन
नैमिषारण्य (सीतापुर)। नैमिषारण्य में सुप्रीम कोर्ट के जज संजय किशन कौल रविवार को पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मां ललिता देवी मंदिर में दर्शन-पूजन किया। उन्होंने सबसे पहले मां ललिता देवी मंदिर पहुंचकर शीश नवाया। प्रधान पुजारी गोपाल शास्त्री ने वेद मंत्रों के साथ पूजन कराया। चक्रतीर्थ पर प्रधान पुजारी राजनारायण पांडेय ने तीर्थ का महत्व बताया। पुजारी सचिन शास्त्री ने चक्रतीर्थ का विधि विधान से पूजन-अर्चन कराया। प्रधान पुजारी ने अंग वस्त्र भेंट किया। पवनदास के सानिध्य में हनुमानगढ़ी में हनुमान जी का दर्शन-पूजन किया। इस अवसर पर प्रशासनिक अमला मौजूद रहा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें