फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर: 5621 विद्यार्थियों ने किया किनारा, हिन्दी के प्रश्नों ने उलझाया

Fri, 17 Feb 2023 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। यूपी बोर्ड परीक्षा के पहले दिन 5621 विद्यार्थियों ने एग्जाम छोड़ दिया। हिन्दी के कई प्रश्नों ने विद्यार्थियों को खूब छकाया। वर्णनात्मक प्रश्नाें में विद्यार्थी उलझे हुए दिखाई दिए। वह परीक्षा के बाद भी इन पर चर्चा करते नजर आए। दोनों पालियों में कोई नकलची नहीं पकड़ा गया। ऑनलाइन मॉनीटरिंग में कई विद्यालयों में नेटवर्क की समस्या बनी रही। कंट्रोल रूम के जरिए बार-बार फोन करके नेटवर्क सही कराया जाता रहा।
विज्ञापन


10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षा गुरुवार को जिले के 152 केंद्रों पर शुरू हुई। परीक्षा का पहला दिन होने के कारण विद्यार्थी आधा घंटे पहले ही केंद्र पर पहुंच गए। सबसे पहले कॉलेज के बाहर लगी लिस्ट देखी। उसके बाद कक्ष निरीक्षकों ने उनकी तलाशी ली। इसके बाद ही उन्हें स्कूल के अंदर जाने दिया गया। परीक्षा से पहले विद्यार्थियों में प्रश्नपत्र कैसा होगा, किस तरह के प्रश्न होंगे, इन सवालों पर कुछ उलझन जरूर दिखाई दी। जब वह प्रश्नपत्र हल करके निकले तो कुछ प्रश्नों के सवाल जानने को आतुर दिखे।

हाईस्कूल के विद्यार्थियों ने बताया कई प्रश्न ऐसे थे, जिनको हल करने में काफी अधिक समय लगा। परीक्षा की नकलविहीन कराने के लिए दिनभर सेक्टर, जोनल व स्टेटिक मजिस्ट्रेट व सचल दल कॉलेजों का भ्रमण करते रहे। इस दौरान किसी भी केंद्र पर कोई नकलची नहीं पकड़ा गया। डीआईओएस कार्यालय में बनाए गए कंट्रोल रूम से ऑनलाइन मॉनीटरिंग की जाती रही। कई कॉलेजों में नेटवर्क की समस्या जरूर आई। इससे कैमरे सही तरीके से नहीं चल पा रहे थे।
विज्ञापन


कंट्रोल रूम से ही कॉलेजों को फोन करके इसे दुरूस्त करने की हिदायत दी जाती रही। कई कॉलेजों में कक्ष निरीक्षक कम पहुंचने की भी शिकायत रही। परीक्षा केंद्रों के बाहर पुलिस बल भी मौजूद रहा। परीक्षा के बाद तहसीलवार संकलन केंद्रों में उत्तरपुस्तिकाएं सुरक्षा के बीच जमा कराई गई।

बोर्ड परीक्षा में पहली पाली में हाईस्कूल का हिन्दी का प्रश्नपत्र था। जिसमें 52541 विद्यार्थी पंजीकृत थे। 3206 अनुपस्थित रहे। इसी तरह दूसरी पाली में इंटर में हिन्दी का प्रश्नपत्र था। जिसमें पंजीकृत 36363 थे। 2415 गैरहाजिर रहे।


कंट्रोल रूम की नहीं बजी घंटी
परीक्षा की निगरानी के लिए डीआईओएस कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है। इसका नंबर 05862-242126 है। इस कंट्रोल रूम में पहली व दूसरी पाली में एक भी शिकायत नहीं आई। दिनभर कंट्रोल रूम प्रभारी शिकायतें आने का इंतजार करते रहे।



कठिन थे प्रश्न, हल करने में लगा समय
आकृति तिवारी ने बताया कि हिन्दी का प्रश्नपत्र ठीक था। कुछ प्रश्न अटपते थे। इनको हल करने में थोड़ा समय लगा था। फिर भी अच्छा प्रश्नपत्र आया है। वंशिका अवस्थी का कहना है कि परीक्षा से पहले कुछ उलझन हो रही थी। पहली मर्तबा बोर्ड परीक्षा में बैठ रही थी। प्रश्नपत्र मिलने के बाद थोड़ी राहत महसूस की। अंकिता सिंह चौहान ने बताया कि जब तक प्रश्नपत्र मिल नहीं गया धड़कनें बढ़ी थी। वस्तुनिष्ठ प्रश्न कई ऐसे थे, जिनको समझने में काफी समय लगा। अनुष्का साहनी ने बताया कि बेहतर अंक आएंगे। इससे अच्छी मेरिट बनाने में मदद मिलेगी।

36 किमी. दूर केंद्र तक पहुंचने के लिए परेशान रहे विद्यार्थी
जहांगीराबाद। आदर्श राम स्वरूप विद्यालय इंटर कॉलेज को इस बार परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया है। यहां पढ़ने वाली इंटर की 58 छात्राओं और एक छात्र का परीक्षा केन्द्र विद्यालय से करीब 36 किलोमीटर दूर जनता इंटर कॉलेज कल्यानपुर लहरपुर कर दिया गया है। वहां तक विद्यार्थियों को पहुंचने में काफी अधिक समय लगा। सुबह के समय विद्यार्थी कॉलेज की तरफ रवाना हुए। इस दौरान उनको रास्ते में कोई अनहोनी होवे पर पेपर छूटने की डर बना रहा। प्रधानाचार्य राम सिंह वर्मा ने बताया कि केंद्र संशोधन के लिए दो बार आपत्ति जताई थी।

केंद्र के अंदर का वीडियो वायरल
लहरपुर। लहरपुर तहसील इलाके के ग्राम शेखनापुर स्थित राजकुमार शिक्षण संस्थान में पुलिस, विद्यालय प्रबंधक व अन्य लोगों का परीक्षा के दौरान कॉलेज परिसर में चाय नाश्ता करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस पर डीआईओएस राजेंद्र सिंह ने कहा कि इस वीडियो में लग रहा है कि परिसर में स्ट्रेटिक मजिस्ट्रेट सहित कुछ लोग नाश्ता कर रहे हैं। विद्यार्थी अपने-अपने कमरों में परीक्षा दे रहे हैं। फिर भी मामले को दिखवाया जाएगा।
विज्ञापन



- राजेंद्र सिंह, डीआईओएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें