फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: बीमारी से छात्रा की मौत

Thu, 06 Aug 2026 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
सरिता की फाइल फोटो।
विज्ञापन
महमूदाबाद। पंडित जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज हेलेपारा की 12वीं की छात्रा सरिता (18) की बीमारी के चलते बृहस्पतिवार को मौत हो गई। वह स्काउट में गाइड थी। सरिता को कई दिन से बुखार व अन्य समस्याएं थीं। परिजन लखनऊ के निजी अस्पताल से इलाज करा रहे थे। हालत में सुधार होने पर घर ले आए थे। फिर तबीयत बिगड़ी तो लखनऊ ले जा रहे थे। इसी दौरान सरिता की मौत हो गई। स्कूल प्रबंधक मोहम्मद अहमद ने बताया कि सरिता मेधावी थी। उसके निधन से स्कूल में शोक है। भारत स्काउट और गाइड के जिला मुख्यायुक्त रमेश वाजपेयी ने बताया कि सरिता ने प्रथम व द्वितीय सोपान करने के बाद जंबूरी लखनऊ में भी प्रतिभाग किया था। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें