फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: पोल से टकराकर छात्र की मौत

Wed, 22 Feb 2023 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। हाईस्कूल की परीक्षा देकर वापस घर जा रहे छात्रों की बाइक जल्लापुर चौराहा मोड़ के पास अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई। हेलमेट न लगाए होने के कारण दोनों छात्रों के सिर में गंभीर चोटें आईं। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा, जहां एक को मृत घोषित कर दिया गया। दूसरे की हालत गंभीर है।
विज्ञापन


पिसावां थाना क्षेत्र के तेंदुआ गांव निवासी विजयपाल (16) और हरदोई जनपद के टडिय़ावां थाना क्षेत्र के कचनारी निवासी रीतेश (14) पिसावां के बाबूराम हायर सेकेंड्री स्कूल में कक्षा दस के छात्र थे। इनका परीक्षा केंद्र बरगावां के बृज किशोर अवस्थी इंटर कालेज में था। मंगलवार को दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर गणित की परीक्षा देने गए थे। परीक्षा देकर निकले दोनों विद्यार्थी पिसावां-नेरी मार्ग से घर जा रहे थे।
जल्लापुर चौराहा पर मोड़ के पास अचानक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली के पोल से टकरा गई। दोनों के सिर में गंभीर चोटें आईं। आननफानन में जिला अस्पताल भेजा गया। विजयपाल को मृत घोषित कर दिया गया। पिसावां के प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह भदौरिया ने बताया कि घटना की जानकारी है। शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें