संवाद न्यूज एजेंसीसकरन। थाना क्षेत्र के केवलपुर मजरा महाराजनगर निवासी रमेश ने उपजिलाधिकारी बिसवां को दिए गए शिकायती पत्र में कहा है कि उनके घर जाने के लिए एक पुस्तैनी रास्ता है। गांव के ही तिरलोकी, त्रिभुवन, अजीत, धीरज, अनिल, विनय, रामराघव आदि ने जबरन पक्की दीवार का निर्माणकर रास्ते को बंद कर दिया है। इसके कारण रमेश व उसका परिवार घर नहीं जा पा रहा है। रमेश ने उपजिलाधिकारी से रास्ता खोलवाने की मांग की है।