फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: पैमाइश के विवाद में चले लाठी डंडे, छह घायल

Mon, 06 Jul 2026 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। थानगांव के बछवलिया गांव में सोमवार को खेत की पैमाइश के विवाद में दो पक्षों में लाठी डंडे चले। इसमें दोनों पक्ष के छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। पीड़ित कमल कुमार ने बताया कि उन्होंने लेखपाल से अपने खेत की पैमाइश करवाई थी। गांव के ही दो लोगों ने उनके खेत की पैमाइश को मानने से इन्कार कर दिया। वहीं, खेत में निशानदेही कर लगाए खूटों को फेंक दिया। इस पर दोनों पक्षों में विवाद हुआ। विवाद बढ़ने पर धारदार हथियार व लाठी डंडों से विपक्षियों ने हमला कर दिया। पीड़ित के अनुसार कुल छह लोग घायल हुए हैं। इनमें एक बुजुर्ग व महिला भी शामिल है। इंस्पेक्टर विमल गौतम ने बताया कि तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें