सीतापुर। रेउसा ब्लॉक के सेवता गांव स्थित सार्वजनिक चक्रतीर्थ तालाब का कायाकल्प किया जाएगा। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए 24 लाख 99 हजार रुपये का बजट जारी किया गया है। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता रवि प्रताप सिंह ने बताया कि तालाब के सुंदरीकरण और सुधार के तहत सीढि़यों का निर्माण कराया जाएगा। परियोजना का मुख्य उद्देश्य स्थानीय लोगों के लिए एक बेहतर सार्वजनिक स्थल उपलब्ध कराना और तालाब के सौंदर्य को बढ़ाना है। निर्माण कार्य तीन माह के भीतर पूरा करने का लक्ष्य है। (संवाद)