फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: मंदिर निर्माण के दौरान खोदाई में निकली मां दुर्गा की प्रतिमा

Sun, 11 Jan 2026 09:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महमूदाबाद। रामपुर मथुरा के बिलासपुर में मंदिर के चबूतरा निर्माण के दौरान खोदाई में मां दुर्गा की एक प्रतिमा निकली। यह खबर फैलते ही कई गांवों के लोग मौके पर पहुंच गए। रविवार को मंदिर में निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान ग्रामीण श्रीराम ने फावड़े में अचानक ठोस वस्तु के टकराने पर खोदाई रोक दी गई। उस स्थान से सावधानीपूर्वक मिट्टी हटाने पर मां दुर्गा की छोटे आकार की प्रतिमा निकली। यह देख ग्रामीण जयकारा लगाने लगे। सूचना मिलते ही गांव में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। लोगों ने प्रतिमा पर फूल, प्रसाद व चुनरी चढ़ाकर पूजा-अर्चना शुरू कर दी। पूरे गांव का माहौल भक्तिमय हो गया। ग्रामीणों ने संकल्प लिया कि जहां प्रतिमा प्रकट हुई है, उसी स्थान पर भव्य मंदिर का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें