फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव पर हमला,कार हुई क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। कोतवाली सिधौली इलाके में तिलक समारोह में शामिल होने आए कांग्रेस के प्रदेश सचिव की गाड़ी पर हमलावरों ने तोड़फोड़ की। इस दौरान उन्होंने फायरिंग भी की। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कांग्रेस के ओबीसी मोर्चा प्रदेश सचिव पवन यादव अपने पिता लालता प्रसाद यादव के साथ क्षेत्र के गांव अशोधन में आयोजित तिलक समारोह मे शामिल होने के लिए आए थे।
गुरुवार देर रात वह अपनी कार से लखनऊ लौट रहे थे। महमूदाबाद सिधौली रोड पर वह लघुशंका के लिए उतरे। आरोप है कि इतने में ही तीन लोग वहां आ गए और ईंट पत्थर फेंकने शुरू कर दिए।
विज्ञापन

इस दौरान उनकी गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। आरोप है कि हमलावरों ने तीन राउंड फायर भी की। पीड़ित जैसे-तैसे अपनी जान बचाकर सिधौली कोतवाली पहुंचे जहां पर उन्होंने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते जिला बाराबंकी निवासी जितेंद्र, लल्ला ने उन पर हमला किया है। घटना की सूचना पाकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष उत्कर्ष अवस्थी भी मौके पर पहुंचे।
उन्होंने बताया कि पार्टी कार्यकर्ता के भाई का तिलक समारोह था। जिसमें शिरकत करने वह आए थे। इंस्पेक्टर राकेश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें