सीतापुर। जिला कारागार में निरुद्ध सपा नेता आजम खां से शनिवार को रामपुर जिले के सपा नेताओं ने मुलाकात की। आधे घंटे की इस मुलाकात में रामपुर के ओमेंद्र कुमार के नेतृत्व में तीन लोग मिले।
जेल प्रशासन ने ऑनलाइन टोकन पर्ची से मुलाकात कराई। सपा नेताओं ने राजनीतिक परिदृश्य के साथ आगामी चुनावों पर भी चर्चा की।