फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दामाद को बांध कर पीटा, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
महमूदाबाद (सीतापुर)। एक युवक को उसके ससुरालीजनों ने बांधकर पीट दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती करवाया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम खेतोरा निवासी संजय (27) का विवाह चार वर्ष पूर्व कोतवाली क्षेत्र के ग्राम समनापुर निवासी चेतना से हुआ था। पिछले एक साल पूर्व पति पत्नी में अनबन हो गई। जिसके बाद चेतना मायके में रहने लगी। कई बार दो पक्षों को समझाने का प्रयास किया गया लेकिन सुलह नहीं हो सकी। शनिवार देर रात ससुराल वाले संजय को अपने साथ ले गए और उसे बांधकर जमकर पिटाई की।
सूचना पाकर संजय का भाई मौके पर पहुंचा। भाई को घायल अवस्था में सीएचसी महमूदाबाद में भर्ती करवाया। पीड़ित के भाई ने पुलिस को घटना की तहरीर दी। इंस्पेक्टर विजयेंद्र सिंह ने बताया कि संजय के ससुर बिहारी, शीतल, दिनेश, कुमलेश के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें