फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: कोई जलता यहां है दिया के लिए...

विज्ञापन
काव्य पाठ करता कवि। - फोटो : काव्य पाठ करता कवि।
विज्ञापन
सीतापुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के हेडगेवार भवन में कार्यकर्ता स्नेह मिलन व कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। इसमें कवियों ने अपनी-अपनी रचनाएं पढ़कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। विभाग प्रचारक अभिषेक ने कहा कि दिवाली हमें अज्ञानता रूपी अंधकार से ज्ञान रूपी प्रकाश की ओर ले जाती है। हम अपने विवेक को जागृत करके अंधकार से मुक्ति पा सकते हैं। इसके बाद विभाग कार्यवाह कृष्ण कुमार, जिला संघ चालक उमाकांत ने भी संबोधित किया। इसके बाद काव्यपाठ हुआ। इंजीनियर अंबरीश श्रीवास्तव अंबर ने पढ़ा-लोग सारे यहां चाहते लक्ष्मी, कर प्रदूषण मगर फूंकते लक्ष्मी, मत पटाखे चलाएं नियंत्रित रहें, बस जला दीप दें आ मिलेंगी मां लक्ष्मी। कवि राजकुमार तिवारी ने पढ़ा-मां गंगा के जैसा पावन प्यार हमारा है, वेदों का शुभ दर्शन ही आधार हमारा है...। युवा कवि आयुष आयु ने पढ़ा-बात पर अपनी दोनों अड़े हो गए, भाई भाई के सम्मुख खड़े हो गए...। दीपक सागर ने कहा पढ़ा...हारे मन की जीत सुनाने आए हैं, जो रूठे हैं मीत बनाने आए हैं। युवा कवि आशुतोष शुक्ला ने पढ़ा- कोई रोता यहां है पिया के लिए कोई जलता यहां है दिया के लिए...। कवयित्री दिव्यांशी ने पढ़ा-कर माटी से तिलक तुम्हारी गौरव गाथा गान करें हम। देव मनुज संतति को जीवित रखें ध्यान करें हम।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें