फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: ट्यूबवेल संबंधी लंबित समस्याओं का जल्द निकालें हल

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। डीएम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को जिला पेयजल एवं स्वच्छता समिति की बैठक हुई। उन्होंने लक्ष्य के सापेक्ष सौ फीसदी कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। जमीन की उपलब्धता और ट्यूबवेल संबंधी लंबित प्रकरणों का जल्द निस्तारण करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

डीएम अनुज सिंह ने ग्रामसभा की जमीन का मूल्यांकन तहसीलदार से कराते हुए नीलामी कर पैसा ग्रामसभा के खाते में जमा करने का निर्देश दिया। उन्होंने धीमी गति से कार्य करने वाली कार्यदायी संस्थाओं पर असंतोष व्यक्त करते हुए तेज गति लाने के निर्देश दिए। उन्होनें घर-घर में पानी का कनेक्शन लगाने के प्रति लोगों को जागरूक करने पर जोर दिया।
डीएम ने निर्देश दिया कि प्रस्तावित जमीन पर कब्जा है तो उसे मुक्त कराया जाए। यदि प्रधान की ओर से अवरोध पैदा किया जा रहा है तो उसकी जांच कर कार्य को आगे बढ़ाएं। बैठक में सीडीओ अक्षत वर्मा, जिला विकास अधिकारी हरिश्चंद्र प्रजापति सहित संबंधित विभाग के अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें