कुंवरगड्डी (सीतापुर)। अटरिया के अंबरपुर में शुक्रवार को आग लगने से छह बीघा गेहूं की फसल जल गई। गांव निवासी चंद्रकांत शुक्ला के मुताबिक दोपहर को विद्युत लाइन में अचानक शार्ट सर्किट की वजह से निकली चिंगारी गेहूं के खेत में जा गिरी। इस वजह से देखते ही देखते गेहूं की फसल में आग लग गई। दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया।