फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: लूट के छह आरोपी गिरफ्तार, ई रिक्शा बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। इमलिया सुल्तानपुर पुलिस ने मंगलवार को लूट की घटना का खुलासा करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने ई रिक्शा लूटकर चालक को बंधक बनाकर फेंक दिया था। थानाध्यक्ष शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि गत आठ फरवरी को एक ई रिक्शा चालक को कुछ लोगों ने फरकपुर चौराहे से बुक किया था। वह ई रिक्शा से नवादा गांव के आगे पहुंचे और चालक के हाथ पैर बांधकर गन्ने के खेत में फेंकने के बाद ई रिक्शा लूटकर भाग गए थे।मामले में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही थी। मंगलवार को महोली के गांव चठिया निवासी अर्पित, चतुरईया गांव निवासी भोगराज उर्फ भोगनाथ, शिवचरन त्रिवेदी, महेंद्र कुमार ओझा, कोतवाली देहात के गांव बिराहिमबाद निवासी नितिन वर्मा, हरगांव के गांव मल्लापुर उमेश को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपियों की निशानदेही पर लूटा गया ई रिक्शा, घटना में इस्तेमाल की गई कार के साथ ही महेंद्र व शिवचरन त्रिवेदी के पास से तमंचा बरामद किया गया है। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने ही घटना को अंजाम दिया था। सभी ने मिलकर यह योजना बनाई थी। किसी का कोई आपराधिक इतिहास नहीं मिला है। केस में आर्म्स एक्ट की धारा बढ़ाते हुए आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें